मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और व्यापारिक माहौल में बदलाव का दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद बाजार देर रात तक गुलजार रहने लगे हैं और महिलाएं नाइट शिफ्ट में सुरक्षित होकर काम कर रही हैं। योगी के मुताबिक, प्रदेश में महिला श्रम बल भागीदारी 13 से बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है।
Category: उत्तर प्रदेश
UP Government Jobs: आंदोलन में हिंसा करने वालों को सरकारी नौकरी मिलने में हो सकती है मुश्किल, चरित्र सत्यापन के नियम सख्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन के नियम सख्त किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलने का उद्देश्य रखने वाले संगठनों से जुड़ाव अपात्रता का आधार बन सकता है। हालांकि, केवल FIR दर्ज होने या जांच लंबित रहने से अभ्यर्थी स्वतः अयोग्य नहीं होगा।
