शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी पकड़ा गया। इससे पहले श्रद्धा के आगरा के एक होटल में करीब 24 घंटे रुकने की खबर सामने आई थी। अब लखनऊ में पूछताछ के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
Category: क्राइम
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा की मौत मामले में श्रद्धा दुबे का कथित ऑडियो वायरल, कारोबारी को धमकाने और पीटने के आरोप
शिवा शर्मा मौत मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बातचीत में मारपीट, वीडियो फैलाने और गोल्ड कारोबार की रिकॉर्डिंग को लेकर धमकी देने जैसी बातें सुनाई देने का दावा है। शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस की जांच और ऑडियो की प्रामाणिकता अहम है।
Manipur Violence: मणिपुर में दो लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
मणिपुर में गोलीबारी के दौरान दो लोगों की मौत के बाद इंफाल में तनाव बढ़ गया। जलावन की लकड़ी लेने पहाड़ियों पर गए लोगों के समूह पर संदिग्ध उग्रवादियों ने कथित तौर पर हमला किया। विरोध में लोग मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव लेकर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। तीन लोग लापता बताए गए हैं।
