महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति की सहयोगी NCP में अंदरूनी नाराजगी की खबरें सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के कामकाज और संगठनात्मक नियुक्तियों पर सवाल उठे। पार्थ और जय पवार ने वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर फैसले करने का भरोसा दिया है।