ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मुकदमे को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग का सीबीआई ने समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में एजेंसी ने आरोपी गिरिबाला सिंह के प्रभावशाली होने और गवाहों को प्रभावित करने की आशंका जताई है। मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।