रामपुर के नानकारैन गांव में विवाद शांत कराने पहुंचे मिलक खानम थाना प्रभारी पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने DGP को पत्र लिखकर SHO को निलंबित करने, FIR दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।