राहुल गांधी की त्रिपुंड तिलक वाली तस्वीर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महादेव किसी पार्टी के नहीं और श्रीराम किसी दल के नहीं हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति में हरि-हर के एकत्व और धार्मिक आस्था का भी उल्लेख किया।
