नवंबर 2026 में सिनेमा प्रेमियों को बड़े पर्दे पर कई तरह की फिल्में देखने को मिल सकती हैं। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज होने की जानकारी है। वहीं विराज घेलानी की कॉमेडी फिल्म ‘पार्टी एनिमल्स’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।