उत्तर प्रदेश में UPSSSC PET 2026 की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 24.36 लाख शामिल हुए। प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर AI, CCTV और बायोमेट्रिक निगरानी के जरिए परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने की व्यवस्था की गई।