बिहार की राजधानी पटना में 55 वर्षीय उर्मिला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह निजी नर्सिंग होम में सफाईकर्मी थीं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालती थीं। परिजनों ने छोटे दामाद मुकेश कुमार पर हत्या का शक जताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है।
