इसरो ने शुक्रवार रात श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस मिशन से भारत के स्वदेशी NavIC नेविगेशन सिस्टम को मजबूती मिलेगी। NVS-03 में स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक और नया L1 नेविगेशन सिग्नल शामिल किया गया है।
