मोकामा विधायक अनंत सिंह को जेडीयू से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सत्ता की राजनीति को ‘यूज एंड थ्रो’ बताते हुए नीतीश कुमार और पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए। अनंत सिंह और नीलम देवी के खिलाफ कार्रवाई के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।