मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। 1 से 15 अक्टूबर के बीच 31,899 वाहनों की जांच हुई, जिनमें 5,821 नियमों का उल्लंघन करते मिले। इन पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जबकि करीब 1.92 करोड़ रुपये की वसूली हुई।