उत्तर प्रदेश में डेयरी कारोबार शुरू करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नंद बाबा दुग्ध मिशन का संचालन अब पशुपालन विभाग करेगा। योजना के तहत 25 गायों की डेयरी पर 31.25 लाख रुपये और 10 गायों की मिनी डेयरी पर 11.80 लाख रुपये तक अनुदान मिल सकता है।