Paris Olympics 2024: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भारत के अविनाश साबले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अविनाश ने इस इवेंट के फाइनल में प्रवेश कर के भारत का नाम ऊंचा किया है। वह 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।अविनाश ने दूसरी हीट में 8 मिनट और 15.43 सेकेंड का समय लिया, जिससे उन्होंने पांचवे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस हीट में मोरोक्को के मोहम्मद तिंडौफत ने 8 मिनट और 10.62 सेकेंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में कुल तीन हीट्स आयोजित की गईं, जिनमें प्रत्येक हीट के टॉप-5 एथलीट्स ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रकार, कुल 15 एथलीट्स ने फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की की।
इस तरह रहा साबले का प्रदर्शन
अविनाश साबले ने रेस की शुरुआत तो काफी अच्छी तरह से की थी. पहले 1000 मीटर तक वह टॉप पर रहे. हालांकि फिर 2000 मीटर पूरा करने के बाद वह तीसरे स्थान पर आ गए है. साबले ने 2000 मीटर 5 मिनट और 28.7 सेकेंड पूरा किया. इसके बाद रेस पूरी करने तक वह पांचवें स्थान पर खिसक गए. इस तरह उन्होंने पांचवें नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह हासिल किया
5वें स्थान पर
साबले की हीट में मोरोक्को के मोहम्मद तिंडौफत ने आठ मिनट 10.62 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया. रेस में अंतिम कुछ सौ मीटर में साबले को चार एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया. हालांकि इसके बाद भी वह आराम से 5वें स्थान पर आ गए. उनका प्रदर्शन और अच्छा हो सकता था अगर सैबल ने दौड़ में कई बार पीछे मुड़कर यह नहीं देखा होता कि कोई उनके पीछे कोई आ रहा है या फिर नहीं।
