वेस्टइंडीज ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे कैरेबियाई टीम ने दो विकेट खोकर हासिल किया। जोमेल वार्रिकान ने मैच में कुल 9 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
