टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 22 वर्षीय प्रांजल ठाकरन को इंदौर के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि वह अनिल पांडे के संपर्क में था और कथित शूटर्स को हथियार सप्लाई करता था। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या 11 हो गई है।
