अग्निपथ योजना के पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीर चार साल की सैन्य सेवा पूरी करने के बाद 31 दिसंबर तक बाहर हो सकते हैं। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में शामिल करने के लिए ज्वाइनिंग लेटर जारी करने की तैयारी की घोषणा की है। पहला बैच 26 नवंबर को पहुंचने की संभावना है।
