पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा से जुड़े 16 ठिकानों पर छापेमारी की है। मोहाली, चंडीगढ़, होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई 25 एकड़ जमीन सौदे और 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले से जुड़ी है।
