भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टकराने के बाद डेवोन कॉनवे के सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा और वह पहला वनडे नहीं खेलेंगे। उनकी दूसरे मुकाबले में वापसी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
