रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं के लिए करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में DAC ने हेलीकॉप्टर, एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी UAV, कामिकेज ड्रोन और नौसैनिक प्लेटफॉर्म से जुड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दी। करीब 82 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योग से करने का लक्ष्य है।
