मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के दसवें भव्य दीपोत्सव को लेकर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने परिवार और मित्रों के साथ अयोध्या पहुंचने की अपील की। सीएम ने दीपोत्सव को आस्था, संस्कृति और विकास का प्रतीक बताते हुए जरूरतमंद परिवारों की दीपावली रोशन करने और स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने का संदेश दिया।
