मलयालम सिंगर और एक्ट्रेस रिमी टॉमी तलाक के सात साल बाद दूसरी शादी करने जा रही हैं। उन्होंने यूट्यूब व्लॉग में अपने होने वाले पति लिबिन मैथ्यू के बारे में बताया, जो मुंबई में फिटनेस ट्रेनर हैं। रिमी ने नवंबर में होने वाली शादी का कार्ड भी फैंस के साथ साझा किया है।
