Neha Bora: नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, शुक्रवार को आएगा निर्णय; दिल्ली पुलिस ने किया विरोध

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। नेहा बोरा ने 10 हजार रुपये का बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने से जुड़े मजिस्ट्रेट के नोटिस को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस और नेहा बोरा के वकील ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। अदालत का फैसला 23 अक्टूबर को आएगा।

Neha Bora News: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 10 हजार के शांति बॉन्ड पर उठाए सवाल

AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के 10 हजार रुपये के शांति बॉन्ड नोटिस को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले हिरासत और रिहाई के बाद जारी नोटिस पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। नेहा बोरा ने इसे असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने की मांग की है।