भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए जापान को 4-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। मुकाबले में अभिषेक नैन ने अपने 150वें मैच को दो गोल के साथ यादगार बनाया। हरमनप्रीत सिंह और विष्णुकांत ने भी गोल दागे।