बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ गांव में देर रात एक एएसआई ने सरकारी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें 50 वर्षीय अशोक यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी एएसआई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं।
