कश्मीर की ऐतिहासिक धरोहर राजतरंगिणी को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर में शामिल किया गया है। इसके साथ महाभारत और अर्थशास्त्र को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इस उपलब्धि पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने खुशी जताते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
