रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म निर्देशन की दुनिया में कदम रख सकते हैं। एक्टर ने खुलासा किया है कि वह अपनी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपनी निर्देशित फिल्म में खुद एक्टिंग नहीं करना चाहते। रणबीर अगले 2-3 साल में फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
