शनिवार तड़के हिमाचल प्रदेश में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आए झटके शिमला समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से नींद में सो रहे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात है कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
