केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर 12 बजे मानसा, 1:15 बजे संगरूर और 3:15 बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने दौरे का स्वागत किया है और लोगों से विरोध नहीं करने की अपील की है।
