पंजाब के मानसा में ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में 22 दिनों से जारी धरना खत्म होने जा रहा है। सरकार और परिवार के बीच सहमति बन गई है। 6 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम होगा। सरकार ने लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरों की रिहाई और FIR रद्द करने का आश्वासन दिया है।
