टाटानगर से खातीपुरा (जयपुर) के लिए सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई है। इस रेल सेवा से झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को जयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन रांची, लोहरदगा, प्रयागराज, कानपुर और आगरा समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और यात्रियों की आवाजाही को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
