उत्तर प्रदेश में बायोटेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने बायोई-3 सेल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यूपीपीपीसी ने IIT, CSIR और अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को उद्योगों से जोड़ना, स्वदेशी तकनीकों को बाजार तक पहुंचाना और स्टार्टअप व रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
