Jharkhand Politics:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है, जिससे दिल्ली से लेकर झारखंड तक सियासी हलचल तेज हो गई है। चंपई सोरेन शनिवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए और रविवार को अपने विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे।
सोरेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भाजपा में शामिल होने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनका यह कदम राज्य की बेहतर सेवा और विकास के लिए है। उनकी इस घोषणा ने राजनीतिक पंडितों के बीच अनेक चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया है।
एक्स पर बताई झामुमो से अलग होने की वजह
चंपई सोरेन ने एक्स पर लिखा कि इतने अपमान और तिरस्कार के बाद मुझे वैकल्पिक रास्ता तलाशने पर मजबूर होना पड़ा। भारी मन से मैंने विधायक दल की बैठक में कहा कि आज से मेरे जीवन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से संन्यास लेना, दूसरा अपना अलग संगठन बनाना और तीसरा अगर इस रास्ते पर कोई साथी मिले तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।
