बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मुरासु तेजी से ताकतवर हो रहा है। IMD के मुताबिक, यह 2 नवंबर की देर रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। तूफान के दौरान 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। ओडिशा के दक्षिणी जिले हाई अलर्ट पर हैं।
