दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather News : दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य 20 राज्यों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में भारी बारिश

विशेष रूप से दिल्ली में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी और बिहार के साथ-साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

इस बारिश से कुछ जगहों पर जलभराव और यातायात की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है।

बिहार के इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी


बिहार में धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ता दिख रहा है। वहीं, कुछ जिलों में इसका प्रभाव अभी भी जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने पांच जिलों के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व गया जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा श्री गंगा नगर, ग्वालियर, सतना, रांची होते हुए बांग्लादेश पर अवस्थित निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड व आसपास बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *