दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर सुरक्षा बढ़ाई गई। इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका पहुंची, लेकिन अदालत ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया।