यहां जानें हरतालिका तीज व्रत का नियम ?

Hartalika Teej 2024:हिंदू धर्म में हरतालिका तीज व्रत सबसे कठिन और फलदायी व्रतों में से एक माना जाता है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। यह हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता हैकहा जाता है कि इस दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए निर्जला व्रत किया था। इस दिन न केवल निर्जला व्रत रखा जाता है, बल्कि पूरी रात जागकर भगवान भोलेनाथ की पूजा भी की जाती है। यदि आप पहली बार यह व्रत रखने जा रही हैं, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जान लें।

हरतालिका तीज क्या है?

जब माता पार्वती को पता चला कि उनके पिता ने उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दिया है, तो वह बहुत दुखी हुईं। उनकी उदासी देखकर पार्वती जी की एक सखी ने उनसे उनकी उदासी का कारण पूछा। पार्वती जी ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह पूरे मन से भगवान शिव की पूजा करती हैं और उनके अलावा किसी और को अपने पति के रूप में सोच भी नहीं सकतीं। तब उनकी सहेली ने उन्हें समझाया कि उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।

हरतालिका तीज 2024 तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हरतालिका तीज का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 5 सितंबर गुरुवार को दोपहर 12.21 बजे शुरू होगी। यह तिथि समापन 6 सितंबर 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 01 मिनट पर होगा।
मां पार्वती के मंत्र (Maa Parvati Mantra)

  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
  • कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।
  • ह्रीं मंगले गौरि विवाहबाधां नाशय स्वाहा।
  • ॐ गौरीशंकराय नमः।
  • ॐ नमः मनोभिलाषितं वरं देहि वरं ह्रीं ॐ गोरा पार्वती देव्यै नमः
  • ध्यान मंत्र
  • नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: ।

नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणता:स्म ताम्।।

श्रीगणेशाम्बिकाभ्यां नम:, ध्यानं समर्पयामि।

श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *