उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी ने 6 और सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच 53,615 अवैध वोटों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ मतपत्रों पर UGC Roll Back लिखा गया था। अब 2027 चुनाव से पहले बीजेपी की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।
