भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अनिरुद्धाचार्य उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने विनोद भाव में बात कही थी, उनका मकसद भगवान का अपमान करना नहीं था। इससे पहले अखिलेश यादव ने कार्रवाई की मांग की थी और शास्त्री माफी भी मांग चुके हैं।