Tatanagar-Jaipur Train: 26 अक्टूबर से शुरू होगी टाटानगर-जयपुर सीधी रेल सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

जमशेदपुर और जयपुर के बीच रेल संपर्क बेहतर होने जा रहा है। टाटानगर से जयपुर के लिए नई सीधी रेल सेवा 26 अक्टूबर से शुरू होगी। सांसद विद्युत वरण महतो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। नई सेवा से यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Pinarayi Vijayan Case: सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व CM के खिलाफ जांच पर एक हफ्ते की लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा थैकंडीइल, दामाद मोहम्मद रियास और अन्य लोगों के खिलाफ जांच पर सात दिनों के लिए रोक लगा दी है। यह मामला कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड की ओर से आईटी कंपनी एक्सलॉजिक को कथित भुगतान से जुड़ा है। अदालत ने इसे अंतरिम राहत बताया है।

Jailer 2 Box Office: हिंदी में ‘जेलर 2’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 9वें दिन कमाए इतने करोड़

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने नौवें दिन शुक्रवार शाम तक 6.48 करोड़ रुपये कमाए और कुल नेट कलेक्शन 340.83 करोड़ रुपये पहुंच गया। हिंदी में आठ दिनों की 30.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने ‘कूली’ को पीछे छोड़ दिया।

SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, चुनाव आयोग मुख्यालय जा रहे कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली में SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन में छात्र, युवा, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर मध्य दिल्ली में पुलिस और RAF तैनात की गई।

Gen-Z के गुस्से पर अखिलेश सिंह का केंद्र पर निशाना, बोले- पहले युवाओं की नाराजगी दूर करे सरकार

कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने Gen-Z और Gen-Alpha के आक्रोश को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले युवाओं की नाराजगी दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने मौजूदा हालात पर टिप्पणी की और राहुल गांधी के विदेश दौरों पर उठे सवालों के जवाब में प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं का मुद्दा भी उठाया।

Harshvardhan Rane Film Sila: हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सिला’ की रिलीज डेट का ऐलान, 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म ‘सिला’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। जी स्टूडियोज ने 23 अक्टूबर को फिल्म के दो पोस्टर जारी करते हुए बताया कि यह 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में हर्षवर्धन राणे चोटों के निशान और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Israel West Bank Closure: हेब्रोन में गोलीबारी के बाद वेस्ट बैंक बंद, इजरायली सेना की कार्रवाई में दो लोगों की मौत

इजरायल ने हेब्रोन के पास गोलीबारी की घटना के बाद वेस्ट बैंक में सुरक्षा प्रतिबंध कड़े करने और पूरी तरह बंद करने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। इजरायली सेना की कार्रवाई में दो फिलिस्तीनी हमलावर मारे गए, जबकि पांच इजरायली घायल हुए।

Startup News: कॉलेज में पढ़ते हुए बिजनेस शुरू कर रहे भारतीय छात्र, IIT मंडी की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

IIT मंडी की GUESSS India 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 22 फीसदी कॉलेज छात्र पहले ही बिजनेस शुरू कर चुके हैं, जबकि 43 फीसदी भविष्य में उद्यमी बनना चाहते हैं। सर्वे में नियमित बिक्री, दोबारा बिजनेस शुरू करने और एक से अधिक कारोबार चलाने वाले छात्र उद्यमियों के आंकड़े भी सामने आए हैं।

Sabbineni Meghana Retirement: 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बिनेनी मेघना ने लिया संन्यास, RCB को जिता चुकी हैं WPL खिताब

भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं और 2024 में WPL खिताब जीतने वाली RCB टीम के लिए भी खेली थीं। मेघना ने परिवार, BCCI और टीम का आभार जताया।

Valmiki Jayanti 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती, चित्रकूट में होगा भव्य आयोजन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 26 अक्टूबर को सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। चित्रकूट के लालापुर में विशेष आयोजन के साथ रामलीला, भजन संध्या और वाल्मीकि आरती आयोजित की जाएगी। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।