गोरखपुर से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज करने जा रही है। 3 से 5 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी। 4 नवंबर को गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्रा की अगुवाई करेंगे। भाजपा ने 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा है।
