सुल्तानपुर में AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की ‘बी’ टीम बताते हुए विधायकों के टूटने और चुनावी हार का मुद्दा उठाया। संजय सिंह ने INDIA गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने, भगवंत मान सरकार के काम और प्रदूषण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
