कंसोर्टियम की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह बदलाव उन उम्मीदवारों के लिए राहत है, जो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट लॉ कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा।
6 दिसंबर को होगी CLAT 2027 की परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। इसके जरिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड अंडरग्रेजुएट लॉ प्रोग्राम और एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट LLM प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा।
CLAT 2027 आवेदन फीस
CLAT 2027 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की कैटेगरी के आधार पर तय किया गया है।
- जनरल, ओबीसी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई: 4,000 रुपये
- एससी, एसटी, बीपीएल और दिव्यांग उम्मीदवार: 3,500 रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। यह फीस नॉन-रिफंडेबल और नॉन-एडजस्टेबल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म जमा करने से पहले सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज ध्यान से जांच लें।
