Patna में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पिटाई और वाटर केनन का इस्तेमाल, एक जवान जख्मी

Bihar Congress Protest:बिहार पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का दौर जारी है. मंगलवार को पुलिस ने जहां चौकीदार-दफादार संघ और होमगार्ड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया था. तो वहीं, बुधवार को पटना के बोरिंग रोड चौराहे पर पुलिस ने बिहार कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया.कार्यकर्ताओं ने निकाला था विधानसभा मार्च: मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बिहार कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा मार्च निकल गया था, जिसे पुलिस ने बोरिंग रोड चौराहे पर रोकने का प्रयास किया. इस बीच नहीं रूकने पर कांग्रेस युवा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसमें कई कार्यकर्ता समेत पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

इन मांगों को लेकर निकाला मार्च

बिहार में बेलगाम अपराध, विशेष राज्य पर बोले जा रहे लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के विरोध में ये प्रदर्शन था
। वहीं, महंगाई पेपर लीक कांड सहित कई मुद्दों को लेकर आज युवा कांग्रेस के द्वारा विधानसभा मार्च निकाला गया था। बोरिंग रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर से कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में निकले थे, लेकिन पुलिस ने बोरिंग रोड चौराहे पर कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा। लेकिन इस क्रम में प्रदर्शनकारी पुलिस के सामने आ गए।

पुलिस ने रोका पर नहीं रुके प्रदर्शनकारी

मौके पर मौजूद पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और काफी नोक-झोंक भी बाद में वाटर कैनन के साथ-साथ पुलिस ने लाठी चार्ज किया. इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान लाठीचार्ज कर पुलिस ने सभी को खदेड़ा. वहीं, इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी घायल हुए. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले वाटर केनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद बोरिंग रोड चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया था।

विधानसभा तक जाना चाहते थे कांग्रेस कार्यकर्ता
हालांकि, प्रदर्शनकारी विधानसभा मार्च के लिए आगे बढ़ रहे थे तब पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी. इसको लेकर किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा पुलिस को लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था क्योंकि हमें प्रदर्शन का हक है. वहीं, पुलिस का कहना है कि यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हिंसक था इसमें एक जवान का सिर फटा है. कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *