बिहार की राजनीति में अनंत सिंह को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने JDU में टूट की भविष्यवाणी करते हुए पार्टी में गुटबाजी और असंतोष का दावा किया। उन्होंने कहा कि अब JDU में नीतीश कुमार जैसा जनाधार वाला नेता नहीं है और आने वाले दिनों में कुछ नेता पार्टी छोड़ सकते हैं।