सीवान (बिहार):
सिवान नगर परिषद के 45 वार्ड्स में,सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत्, श्री विजय प्रकाश मीणा,जिला पदाधिकारी,सिवान के नेतृत्व में सिवान जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के संयुक्त टीम द्वारा नगर की साफ -सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया,सिवान नगर परिषद के सभी 45 वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण स्वयं जिलाधिकारी सिवान और उनके द्वारा गठित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के टीम द्वारा की गयी। दशहरा पर्व और आगामी दीपावली और छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए यह निरीक्षण अभियान चलाया गया। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत सिवान नगर को स्वच्छ रखने की आकांक्षा के तहत जिलाधिकारी सिवान ने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि वार्ड के जनप्रतिनिधिगण, नगर परिषद् के पदाधिकारी गण कर्मी, सफाई में लगे एजेंसियों के कर्मी समन्वय और सामंजस्य रखते हुए नगर को स्वच्छ बनाने के लिए समर्पित प्रयास करें,नगर को स्वच्छ बनाने के लिए पहल करते हुए “स्वच्छता ही सेवा” संकल्प के तहत जिलाधिकारी सिवान ने नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए जिलास्तरीय पदाधिकारीगण की एक टीम गठित की। स्वयं अहले सुबह ही नगर की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े।
इस टीम के सभी पदाधिकारीगण को अलग अलग वार्डों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। जिलास्तरीय पदाधिकारीगण की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देशानुसार घर से कूड़े उठाने की व्यवस्था, द्वितीय डंपिंग स्टेशनों और तृतीय/अंतिम डंपिंग प्वाइंट के समय का विशेष जानकारी लिया।कचरा को लेकर नगर में परिवहन व्यवस्था, कूड़े की सुबह 9:00 बजे तक उठाव आदि का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने सफाई एजेंसी के कर्मियों के दायित्व निर्वहन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम ने स्थानीय सफाई व्यवस्था और नगर परिषद् के बीच समन्वय और सामंजस्य के तथ्यों को भी परखा।
नगर की सफाई व्यवस्था में लगे ट्रैक्टर, ट्रिपर आदि अन्य वाहनों का भी निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षदों को सफाई व्यवस्था का नेतृत्व/पहल करने के लिए प्रोत्साहित करने और आम जनता को भी स्वच्छता में उनके योगदान के संदर्भ में जागरूक करने का प्रयास भी किया गया ताकि सिवान नगर स्वच्छ और सुंदर बन सके,इस संदर्भ में जिलाधिकारी सिवान ने कहा कि स्वच्छता नगर के सौंदर्य और आम जनता की सेहत के संदर्भ में एक अनिवार्य तथ्य है। दशहरा का त्यौहार चल रहा है जबकि दीपावली और छठ पूजा आने वाली है। त्योहारों के संदर्भ में स्वच्छता की आकांक्षा सभी को रहती है। इसलिए नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए जिलास्तरीय प्रशासनिक टीम का गठन किया गया है। इस टीम ने निर्धारित मानकों के अनुरूप हर वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूरे जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास और जनसहभागिता से ही नगर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। जीस में वार्ड पार्षदगण, नगर परिषद्, सफाई एजेंसी, सभी नगरवासी की भूमिका है। समन्वित प्रयास से ही सिवान नगर सुंदर और स्वच्छ बनेगा,जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो को निदेश दिया कि शीघ्र जांच प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करें ताकि उसके अवलोकनोपरांत आवश्यक कार्रवाई किया जा सके।
उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश दिया कि अपने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा एजेंसी आदि के साथ शीघ्र बैठक कर दिए गए निदेश के अनुपालन में आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि नगर की साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ किया जा सके ,इस विशेष अभियान में जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी सिवान, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर, जिला योजना पदाधिकारी सिवान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं दिव्यांगजन कोषांग, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सिवान,सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सिवान, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सिवान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।
