प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस व आरजेडी पर तगड़ा प्रहार – कहा घमंडिया गठबंधन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गया में एक जनसभा को सम्बोधित किया, अपने भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए और बाबा साहब का जिक्र करते हुए कहा की संविधान के निर्माण में 80 से 90 प्रतिशत सनातनियों का योगदान है। जो लोग सनातनियों को गाली देते हैं वे सुन लें की संविधान सभा में भी 80 से 90 प्रतिशत लोग सनातनी थे और उन्होंने एक उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहब का साथ दिया।
उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन पर तंज कस्ते हुए कहा की ये घमंडिया गठबंधन है, ये लोग कहते हैं की 400 पार क्यों ? देश की जनता भारत देश को विकसित होते देखना चाहती है, ये जनता ने तय किया है। प्रधानमंत्री ने आरजेडी पर हमला करते हुए बोला कि इन्होने बिहार की जनता को घर छोड़ने को मजबूर कर कर दिया है, बिहार में इन्होने सिर्फ जंगराज कायम किया है और भ्रष्टाचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *