मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने आज मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया । इस बार के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट के घमासान को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। बताते चलें की समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी सीट काफी महत्त्व रखती है। नामांकन से पहले डिंपल यादव ने सैफई जाकर मुलायम सिंह यादव के समाधी स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। नामांकन के दौरान अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे ।
