लखनऊ,
भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल कराया है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी में विभिन्न दलों ने नेता ज्वॉइन कर रहे है। मोदी जी ने विकसित भारत का सपना देखा है, आज भारत दुनिया से कदम ताल मिला रहा है, बीजेपी हर सेक्टर को मजबूत करेगी चाहे आईटी सेक्टर हो या डिफेंस सेक्टर। यू पी की 80 की 80 सीटें हम ही जीतेंगे।
बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं की सूची –
सपा के धीरेंद्र यादव, दयाशंकर सिंह यादव, मनोज सिंह पटेल, संजय यादव
बीएसपी घनश्याम पांडे, ब्रज कुमार पांडे ,शीतल कुशवाहा, अशोक कुमार तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, निशांत कुशवाहा, विजय कुमार
दीपक सिंह कांग्रेस नेता सहित तमाम नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।
