मणिपुर के इम्फाल में आयोजित एक जनसभा में अमित शाह बोले की हम मणिपुर को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि अगर पूर्वोत्तर राज्यों का विकास होगा तभी देश विकसित होगा। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में वापस से शांति और पूर्वोत्तर से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए कई संगठनों के साथ शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किया है। गृह मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर में AFSPA प्रभावित क्षेत्रों को कम कर दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मणिपुर की रक्षा करना चाहती है। शाह ने कहा कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री ने भारत को समृद्ध बनाने के साथ-साथ देश की सुरक्षा को भी मजबूत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 75 वर्षों से नक्सलवाद और उग्रवाद से जूझ रहे पूर्वोत्तर में शांति और सद्भाव लाया है।
इम्फाल में बोले अमित शाह – मणिपुर को टूटने नहीं देंगे हम
